कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगा दीप किया प्रवाहित
Updated at : 24 Nov 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को गंगाघाटों पर पूजा-पाठ व स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सूर्योदय से पूर्व ही बरारी स्थित पुलघाट, राधाकृष्ण घाट, लंचघाट, विसर्जन घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी. स्नान के बाद महिलाओं ने मिट्टी के दीप को गंगानदी में […]
विज्ञापन
भागलपुर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को गंगाघाटों पर पूजा-पाठ व स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सूर्योदय से पूर्व ही बरारी स्थित पुलघाट, राधाकृष्ण घाट, लंचघाट, विसर्जन घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी. स्नान के बाद महिलाओं ने मिट्टी के दीप को गंगानदी में प्रवाहित किया.
गंगातट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा. शहर के अलावा नाथनगर, सबौर, जगदीशपुर, अमरपुर, बांका आदि जगहों के लोग गंगा स्नान को पहुंचे. स्नान के बाद लोगों ने गरीबों को अन्न, वस्त्र व पैसे दान किये. स्नान और पूजा पाठ के बाद लोगों ने पुलघाट के किनारे दुकानों पर पहुंचकर मिठाइयां, दही-चूड़ा, झालमूढ़ी, चूड़ा व मूढ़ी से बने लाय का सेवन किया.
गंगा किनारे पूजन सामग्री की कई दुकानों पर खूब भीड़ लगी रही. गंगातट पर पूजापाठ करा रहे पंडों ने बताया कि कार्तिक मास की पूर्णिमा पर स्नान व दान का विशेष महत्व है. शुक्रवार तक कार्तिक मास के बाद शनिवार से अगहन मास का प्रवेश होगा. चतुर्मास की समाप्ति के बाद अब शादी विवाह व अन्य शुभ-कार्य शुरू होंगे.
घाट पर गंदगी और वाहनों का जाम
गंगातट पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण चारों ओर प्लास्टिक व गंदगी पसरी हुई थी. पुलघाट पर सीढ़ियों की साफ-सफाई करने के लिये नगर निगम का एक भी कर्मचारी नजर नहीं आया. इसके अलावा मुख्य मार्ग पर पूजन सामग्री की अस्थाई दुकानें खुलने से आने जाने में लोग खूब परेशान हुए. थोड़ी जगह बची हुई थी, यहां पर गंगा स्नान को आये श्रद्धालुओं के साइकिल, बाइक, ऑटो व अन्य चरपहिया वाहनों की कतार लगी हुई थी. कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ उमड़ने से पहले नगर निगम व जिला प्रशासन की व्यवस्था में काफी कमी दिखी.
कार्तिक पूर्णिमा पर भजन संध्या का आयोजन
भागलपुर. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बरारी के आरएचएमटी रोड स्थित स्व. प्रभुनाथ झा के आवास पर आकाशवाणी भागलपुर के नामचीन कलाकारों द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस बाबत आकाशवाणी भागलपुर के गायक अरविंद यादव, बादल जी, गुड्डू जी, बलवीर सिंह बग्घा एवं अन्य कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया. इनकी मनमोहक प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया. इस मौके पर अमरनाथ झा, कमलनाथ झा, राम नारायण मश्रिा, मनोज महतो औरअंजनी झा समेत समाज के विभन्नि वर्ग के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




