ePaper

दो अबोध बच्चों व उनकी मां का शव देख रो पड‍़े गांव के लोग, पांच साल पहले मुकेश से हुई थी शादी

Updated at : 10 Nov 2018 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
दो अबोध बच्चों व उनकी मां का शव देख रो पड‍़े गांव के लोग, पांच साल पहले मुकेश से हुई थी शादी

गोपालपुर : अबोध बच्चों का शव को देख कर मानवता कराह उठी थी. सुबह होते ही दो बच्चों के साथ महिला की हुई हत्या या फिर मौत की खबर इलाके में आग की तरफ फैल गयी थी. सभी हाय काट रहे थे कि आखिर तीन माह के दो अबोध बच्चों का क्या कसूर था. यह […]

विज्ञापन
गोपालपुर : अबोध बच्चों का शव को देख कर मानवता कराह उठी थी. सुबह होते ही दो बच्चों के साथ महिला की हुई हत्या या फिर मौत की खबर इलाके में आग की तरफ फैल गयी थी. सभी हाय काट रहे थे कि आखिर तीन माह के दो अबोध बच्चों का क्या कसूर था. यह तो निश्चित है कि दोनों बच्चों की हत्या की गयी, जबकि कंचन ने आत्महत्या की है या हत्या यह पुलिस जांच का विषय है.
हालांकि पुलिस ने प्राथमिक रूप से कंचन के पिता द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर कंचन के ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया. कंचन और मुकेश बीच स्थापित हुए वैवाहिक संबंधों ने अभी तक पांच वसंत भी नहीं देखे थे कि दोनों के बीच का संबंध खूनी हो गया. मृतका के पिता और मायके वालों ने बताया कि शादी के एक वर्ष तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. शादी के एक वर्ष बाद कंचन ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम वंश है और वह अभी 4 साल का है.
मृतका के पिता के अनुसार शादी के एक वर्ष बाद ही कंचन का पति उसे अज्ञात कारणों से प्रताड़ित करता था. कंचन ने अपने जुड़वा बच्चों को अपने मायके में जन्म दिया था. जुड़वा बच्चा होने के बाद पति ने उसे सिंधिया मकंदपुर ले गया. कंचन की स्थिति ठीक-ठाक नहीं थी क्योंकि उसे हाल ही में प्रसव हुआ था. इस कारण वह अक्सर बीमार रहती थी.
यह बात कंचन के ससुराल वालों को नागवार गुजरती थी. एक तो कंचन पर तीन-तीन बच्चों जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ पति मुकेश उसे अक्सर परेशान करता था. विरोध करने पर कंचन के साथ मारपीट की जाती था. कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश मनचला है. उसने पहले भी एक शादी की थी, जो कुछ दिनों के बाद ही टूट गयी. यह बात भी सामने आ रही है कि कंचन को प्रताड़ित करने का कारण मुकेश का अवैध संबंध है. कंचन बार-बार इस बात का विरोध करती थी, जिसके कारण अंततः उसकी हत्या कर दी गयी.
हत्या या आत्महत्या जांच का विषय
दो बच्चों की हत्या की गयी है, चाहे वह हत्या कंचन ने खुद कर फांसी के फंदे पर झूल जाने का मामला हो या फिर कथित रूप से प्रेम में पागल कंचन के पति ने तीनों को मौत के घाट उतार दिया हो. सच्चाई क्या है पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. प्राथमिक स्तर की पुलिस जांच से स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि मामला पूरी तरह से हत्या का है.
देर रात इस तरह की घटना घटित होने की बात कही जा रही है. सुबह कंचन के परिवार वाले स्थल से फरार हो चुके थे. पुलिस को घटना की सूचना ग्रामीण स्तर से मिली है. पुलिस को इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है.
कहती हैं एसपी : नवगछिया की एसपी निधि रानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है. महिला की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है. तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतका के पति और कुछ ससुरालवालों से पूछताछ भी की जा रही है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
अवैध संबंध का विरोध किया, तो बेटी को मार डाला
कंचन के पिता सीताराम साह का कहना है शुक्रवार की सुबह मेरी पुत्री के ससुराल मकंदपुर से फोन आया की आपकी पुत्री ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. कंचन के पिता ने कहा कि जब वह मकंदपुर आये, तो देखा कि मेरी पुत्री का शव उनके ससुराल के एक कमरे में लटक रही है. दो अबोध बच्चे का शव भी रखा है.
सीताराम साह ने कहा कि मेरे दामाद मुकेश साह का अवैध संबंध अपने छोटे भाई रूपेश साह की पत्नी से चल रहा था. मेरी पुत्री को इसकी जनकारी मिल गयी थी.मेरी पुत्री ने इसका विरोध करती तो दमाद व ससुराल के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट करते रहते थे. अवैध संबंध का विरोध करने को लेकर उनके पति व ससुराल वालों ने मेरी पुत्री व अबोध नतनी व नाती की गला घोंट कर हत्या कर दी और मरी पुत्री की हत्या के बाद शव को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए घर के कमरे में फंदे से लटका दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन