एसएम कॉलेज छात्रावास में पार्ट थ्री व टू की छात्राएं भिड़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2018 7:24 AM

विज्ञापन

भागलपुर : एसएम कॉलेज के महिला छात्रावास में बुधवार की रात पार्ट थ्री व पार्ट टू की छात्राओं में भिड़ंत हो गयी. इससे छात्रावास का माहौल गर्म हो गया है. पार्ट टू की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को गुरुवार को आवेदन देकर छात्रा विनिता को हॉस्टल से निकालने की मांग की है. छात्राओं ने कहा […]

विज्ञापन
भागलपुर : एसएम कॉलेज के महिला छात्रावास में बुधवार की रात पार्ट थ्री व पार्ट टू की छात्राओं में भिड़ंत हो गयी. इससे छात्रावास का माहौल गर्म हो गया है. पार्ट टू की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को गुरुवार को आवेदन देकर छात्रा विनिता को हॉस्टल से निकालने की मांग की है. छात्राओं ने कहा की पार्ट टू की 24 सितंबर से परीक्षा होनेवाली है.
प्राचार्य डॉ अर्चना ठाकुर ने बताया कि पार्ट टू व पार्ट थ्री आर्ट्स की छात्राओं ने आवेदन देकर पार्ट थ्री साइंस की छात्रा विनिता पर परेशान करने का आरोप लगाया है. प्राप्त आवेदन कॉलेज के अनुशासन कमेटी के समक्ष रखा जायेगा. अधीक्षिका डॉ श्वेता सिंह ने बताया कि हंगामा के दौरान छात्रा ने उनलोगों के साथ गाली-गलौज की. छात्रावास के अनुशासन को तोड़ा. इसे लेकर कॉलेज प्रशासन से शिकायत की है. छात्रा बढ़िया खिलाड़ी है.
पार्ट टू की छात्रा ने कहा, परेशान किया जाता है: पार्ट टू की छात्रा कोमल कुमारी व दूसरी छात्राओं ने बताया कि विनिता सिंह के द्वारा परेशान किया जाता है. एक कार्यक्रम का फोटो खींचने के लिए घर से कैमरा लाया था, लेकिन इसकी जानकारी छात्रावास अधीक्षक को नहीं दी थी. बुधवार की रात जिस तरह से पार्ट थ्री की छात्रा ने उनलोगों का कमरा खंगाला था.
विनिता ने आरोप को गलत बताया : विनिता पार्ट थ्री बॉटनी की छात्रा है. छात्रा ने लगाये जा रहे आरोप को सरासर गलत व निराधार बताया. उन्होंने बताया कि कुछ छात्राएं राजनीति कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है. कुछ गलत देखने पर मना करने पर आरोप लगा दिये जाते हैं. विनिता खिलाड़ी है और कॉलेज स्तर पर कई ट्रॉफी जीती है.
क्या है मामला: बुधवार की रात प्रीफेक्ट के कहने पर छात्रा विनिता ने छात्रावास में रह रही पार्ट टू की छात्रा के रूम की जांच की. इस दौरान पार्ट टू की एक छात्रा के पास से कैमरा व दूसरी छात्रा के पास मोबाइल बरामद किया. छात्रावास में मोबाइल आदि रखने पर कॉलेज प्रशासन ने रोक लगा रखी है. पूरे मामले में प्रीफेक्ट ने छात्रावास अधीक्षक को कोई जानकारी नहीं दी.
जिन छात्रा के पास से कैमरा व माबाइल छात्रा विनिता ने जब्त किया था. वापस लेने के लिए पार्ट टू की छात्रा गयी, लेकिन छात्रा ने नहीं दी. इसे लेकर रात 12 बजे तक छात्रावास में हंगामा होता रहा. वहीं, पार्ट थ्री आर्ट्स की छात्रा पूजा कुमारी ने छात्रा विनिता पर गला दबाने का आराेप लगाया है. छात्रा ने कॉलेज प्रशासन को दिये आवेदन में कहा कि पिछले कुछ माह से पार्ट थ्री साइंस की छात्राओं के द्वारा परेशान किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन