भागलपुर : दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास मामले में पटना के चिकित्सक डाॅ संजय को जमानत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : पटना के महिला थाना में दर्ज दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार शर्मा को जमानत मिल गयी है. रविवार को पटना पुलिस ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार शर्मा को घंटाघर चौक के पास स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. पटना महिला […]
विज्ञापन
भागलपुर : पटना के महिला थाना में दर्ज दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार शर्मा को जमानत मिल गयी है. रविवार को पटना पुलिस ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार शर्मा को घंटाघर चौक के पास स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. पटना महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को उन्हें पटना न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार को वह अपने परिवार के साथ पटना में ही थे. मंगलवार को वे भागलपुर लौटेंगे.
डाॅ संजय कुमार शर्मा के भाई मनोज की पत्नी ने डाॅक्टर समेत परिवार के अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था. भाई मनोज कुमार की पत्नी द्वारा लंदन में की गयी शिकायत के आधार पर पटना महिला थाना में दर्ज दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास मामले में पटना महिला थाना की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










