भागलपुर : दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास मामले में पटना के चिकित्सक डाॅ संजय को जमानत

भागलपुर : पटना के महिला थाना में दर्ज दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार शर्मा को जमानत मिल गयी है. रविवार को पटना पुलिस ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार शर्मा को घंटाघर चौक के पास स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. पटना महिला […]
भागलपुर : पटना के महिला थाना में दर्ज दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार शर्मा को जमानत मिल गयी है. रविवार को पटना पुलिस ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार शर्मा को घंटाघर चौक के पास स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. पटना महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को उन्हें पटना न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार को वह अपने परिवार के साथ पटना में ही थे. मंगलवार को वे भागलपुर लौटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




