ePaper

48 करोड़ से बन रही 100 करोड़ लागत वाली सड़क

Updated at : 11 Sep 2018 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
48 करोड़ से बन रही 100 करोड़ लागत वाली सड़क

तीन शिविरों में पहुंचे 200 परिवार, खाने-पीने की आफत, सिर्फ पॉलीथिन बांटकर ड्यूटी कर ली पूरी नाथनगर : नाथनगर इलाके के तीन शिविर टिल्हाकोठी, महाशय ड्योढ़ी और चर्च मैदान में इन दिनों करीब 200 परिवार आकर शरण लिये हुये हैं, लेकिन उन्हें यहां सरकार की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है. सिर्फ तंबू गाड़ने के […]

विज्ञापन

तीन शिविरों में पहुंचे 200 परिवार, खाने-पीने की आफत, सिर्फ पॉलीथिन बांटकर ड्यूटी कर ली पूरी

नाथनगर : नाथनगर इलाके के तीन शिविर टिल्हाकोठी, महाशय ड्योढ़ी और चर्च मैदान में इन दिनों करीब 200 परिवार आकर शरण लिये हुये हैं, लेकिन उन्हें यहां सरकार की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है. सिर्फ तंबू गाड़ने के लिये पॉलीथिन देकर अपनी ड्यूटी पूरी कर ली है. टिल्हाकोठी में करीब 65 परिवार हैं, यहां के पीड़ितों ने बताया कि, वे लोग शुक्रवार शाम को ही आये हैं. शिविर में सिर्फ उन्हें पॉलीथिन मिला है, इसके अलावा न खाने को कुछ दिया गया और न ही पीने का पानी उपलब्ध कराया गया.
लोगों ने बताया कि, वे लोग चूड़ा-सत्तू जो घर से बांधकर लाये थे, वही दो दिनों से खा रहे हैं. अब वह भी खत्म होने के कगार पर हैं. सभी परिवार एक चापाकल के भरोसे हैं.
पांच साल से बंद पड़ा है दारापुर उप स्थास्थ केंद्र, बैरिया में डाॅक्टर नहीं: दारापुर के ग्रामीणों ने बताया कि, यहां पांच साल पहले उपस्वास्थ्य केंद्र बना, लेकिन यहां कभी डाॅक्टर नहीं आये. उधर अजमेरीपुर बैरिया के अनंत मंडल व अमित कुमार ने बताया कि, यहां स्कूल में उपस्वास्थ केंद्र चल रहा है, मगर कभी कभार एएन एम आती है. नाथनगर रेफरल के स्वास्थ्य प्रबंधक विनय उपाध्याय ने बताया कि दारापुर मे जमीन नहीं होने के कारण उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन