ऋण के लिए पहुंचे ग्राहकों ने बंधन बैंक में किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2018 5:29 AM
भागलपुर : शनिवार को ऋण लेने के लिए खाताधारकों की भीड़ अलीगंज के बंधन बैंक पर भारी पड़ी. लोन में देरी के सवाल पर खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया. मिली सूचना के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. दरअसल, बंधन बैंक डोर सर्विस सेंटर के रूप में भी काम करती है. […]
भागलपुर : शनिवार को ऋण लेने के लिए खाताधारकों की भीड़ अलीगंज के बंधन बैंक पर भारी पड़ी. लोन में देरी के सवाल पर खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया. मिली सूचना के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. दरअसल, बंधन बैंक डोर सर्विस सेंटर के रूप में भी काम करती है. इसका काम है कि मुहल्ले में जाकर ग्रुप बनाना और इसके मेंबर को लोन उपलब्ध कराना है. सारी कागजी प्रक्रिया और जांच पड़ताल के अाधार पर ग्रुप मेंबर को खाता खोलता है और उन्हें ऋण दिया जाता है. इसके लिए उन्हें बैंक बुलाया जाता है. ऋण के लिए जब खाताधारक पहुंचे तो वहां बैंक कर्मियों की टालमटोल से आक्रोशित हुए और हंगामा करने लगा.
प्रबंधक जब पहुंचे तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ और ऋण से संबंधित कार्य शुरू हुआ. बैंक प्रबंधक बमबम सिंह ने बताया कि बैंक में कोई हंगामा नहीं हुआ है. इसका साक्ष्य बैंक में लगा कैमरा है, जिसे देखा जा सकता है. बैंक जब पहुंचे तो सुचारु रूप से काम चल रहा था. ग्राहक भी बैंकिंग कार्यों से संतोषप्रद नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










