45 साल पुराना होटल बना इतिहास, Bhagalpur में नगर निगम ने हटाया Rimjhim Hotel का मलबा

Updated:
विज्ञापन
45 साल पुराना होटल बना इतिहास, Bhagalpur में नगर निगम ने हटाया Rimjhim Hotel का मलबा

Bhagalpur News : तिलका मांझी चौक पर 45 वर्षों से खड़ा होटल अब पूरी तरह इतिहास बन गया. मलबा हटते ही इलाके की तस्वीर बदल गई और अब नगर निगम यहां बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गया है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : भागलपुर नगर निगम ने तिलका मांझी चौक स्थित पुराने रिमझिम होटल के ध्वस्तीकरण के बाद अब उसका मलबा भी पूरी तरह हटा दिया है. बुधवार देर रात तक चले अभियान के बाद गुरुवार सुबह चौक का पूरा इलाका साफ नजर आया. करीब 45 साल से नगर निगम की जमीन पर बने इस होटल को दो सप्ताह पहले निगम प्रशासन ने तोड़ा था. अब इस खाली हुई जमीन पर नए विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है.

45 साल पुराना निर्माण हुआ खत्म

जानकारी के अनुसार तिलका मांझी चौक स्थित रिमझिम होटल कई दशक से नगर निगम की जमीन पर बना हुआ था. होटल के साथ कुछ दुकानें भी थीं, जिन्हें पहले ही हटा दिया गया था. हालांकि तकनीकी कारणों से होटल को लंबे समय तक नहीं तोड़ा जा सका था.

दो सप्ताह पहले चला था बुलडोजर

नगर निगम ने करीब दो सप्ताह पहले कार्रवाई करते हुए होटल को ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद पिछले दो दिनों से मलबा हटाने का काम चल रहा था. बुधवार देर रात तक निगम कर्मियों और मशीनों की मदद से पूरे इलाके को साफ किया गया.

मलबा हटते ही चौड़ा दिखने लगा चौक

स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल के हटने से तिलका मांझी चौक का इलाका पहले से काफी खुला और चौड़ा नजर आने लगा है. लंबे समय से यहां यातायात दबाव की समस्या बनी रहती थी. होटल की वजह से सड़क संकरी महसूस होती थी, जिससे जाम की स्थिति बनती थी.

अब निगम तैयार करेगा नया प्लान

नगर निगम अब इस खाली हुई जमीन के उपयोग को लेकर नई योजना बनाने में जुट गया है. अधिकारियों के अनुसार यहां ऐसा विकास कार्य किया जाएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण दोनों को फायदा मिले.

यातायात सुधार पर रहेगा फोकस

निगम सूत्रों के मुताबिक चौक को व्यवस्थित और ट्रैफिक फ्रेंडली बनाने पर प्राथमिकता दी जाएगी. आने वाले दिनों में यहां नए निर्माण या सार्वजनिक उपयोग की सुविधा विकसित करने को लेकर विस्तृत योजना सामने आ सकती है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन