हरियाली तीज : जयपुरी चूड़ियां, लड्डू गोपाल की पोशाक बंगाल के नमकीन ने खूब किया आकर्षित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : महिलाओं ने देवी बाबू धर्मशाला में रविवार को हरियाली तीज मनायी. यह आयोजन भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से किया गया था. महिलाओं ने देश के विभिन्न शहरों के चर्चित सामग्रियों के स्टॉल लगाकर बिक्री की. कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के अध्यक्ष कुंजबिहारी झुनझुनवाला ने किया. इसके बाद अग्रसेन जयंती समारोह के […]
विज्ञापन
भागलपुर : महिलाओं ने देवी बाबू धर्मशाला में रविवार को हरियाली तीज मनायी. यह आयोजन भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से किया गया था. महिलाओं ने देश के विभिन्न शहरों के चर्चित सामग्रियों के स्टॉल लगाकर बिक्री की. कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के अध्यक्ष कुंजबिहारी झुनझुनवाला ने किया. इसके बाद अग्रसेन जयंती समारोह के लिए अभिषेक बाजोरिया को संयोजक बनाया गया.
इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई. महिला समिति की सदस्या सुशीला केजरीवाल, प्रभा कोटरीवाल, सुचिता अग्रवाल, रश्मि केडिया, ज्योति खेतान, नीतु झुनझुनवाला, सुनीता सराफ, नीलम डालमिया, राखी झुनझुनवाला, संचिता झुनझुनवाला आदि का विशेष योगदान रहा.
30 स्टॉल से लाखों का कारोबार : इसमें भागलपुर की रंग-बिरंगी राखियां, जयपुरी चूड़ियां, हैंडीक्राफ्ट के सामान, लड्डू गोपाल के पोशाक, फैंसी कपड़े व लहंगे, लहठी-चूड़ी, गिफ्ट आइटम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत चाट-पकौड़े के स्टॉल लगे थे. भागलपुर की सरिता गर्ग ने बताया कि, कूशन कवर, रंग-बिरंगे पोशाक, परफ्यूम आदि की दुकान खोली.
सिलीगुड़ी की रिद्धि-सिद्धि ने बंगाल व राजस्थान के नमकीन व अन्य सूखे व्यंजन के स्टॉल सजाये थे, जो आकर्षण का केंद्र था. मेला में लगे तरह-तरह के स्टॉल को देखकर हौसला बढ़ा. इसी दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया. महिलाओं की ओर से 30 स्टॉल लगाये गये थे. इसके अलावा सम्मेलन की ओर से चार स्टॉल लगाये गये थे. 2000 लोगों ने मेले में शिरकत किया. एक दिन के मेला में पांच लाख रुपये का कारोबार हुआ.
शशि को मिला प्रथम पुरस्कार : शशि गोयनका को प्रतियोगिता में हरियाली रानी के रूप में प्रथम पुरस्कार मिला. महामंत्री संजय जैन एवं प्रति कुलपति प्रो पवन पोद्दार ने उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर रंजीत झुनझुनवाला, मनीष डोकानिया, रवि बुधिया, चांद झुनझुनवाला, नरेश खेमका, नितिन सिंहानिया, नवनीत सराफ, पुनीत चौधरी, नीरज भिवानीवाला, मदन मोहन अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










