भैना डायवर्सन पर तीन फीट पानी, भारी वाहनों पर रोक

कहलगांव : कहलगांव के त्रिमुहान के पास एनएच-80 पर भैना पुल का डायवर्सन जलमग्न हो गया है. रविवार की शाम को इसपर करीब तीन फीट पानी बह रहा था. गंगा का बैक वाटर भैना नदी में लगातार प्रवेश कर रहा है, जिसके कारण जलस्तर बढ़ता जा रहा है. डायवर्सन के बीच वाला हिस्सा पूरी तरह […]
कहलगांव : कहलगांव के त्रिमुहान के पास एनएच-80 पर भैना पुल का डायवर्सन जलमग्न हो गया है. रविवार की शाम को इसपर करीब तीन फीट पानी बह रहा था. गंगा का बैक वाटर भैना नदी में लगातार प्रवेश कर रहा है,
जिसके कारण जलस्तर बढ़ता जा रहा है. डायवर्सन के बीच वाला हिस्सा पूरी तरह से डूब गया है. पानी बढ़ने की वर्तमान रफ्तार जारी रही तो सोमवार तक डायवर्सन के पूरी तरह जलमग्न हो जाने की आशंका है. डायवर्सन होकर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है. सैकड़ों छर्री लदे वाहनों को एकचारी से और भागलपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रकों को घोघा-सन्हौला पथ से डायवर्ट किया जा रहा है. इससे व्यावसायिक गतिविधि भी प्रभावित होगी और बाजार में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










