आज गरीब रथ रहेगी रद्द

Updated at : 28 Jul 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
आज गरीब रथ रहेगी रद्द

भागलपुर : भागलपुर से चलकर आनंद विहार को जाने वाली गरीब रथ शनिवार को रद्द रहेगी. दरअसल, आनंद विहार में ही यह ट्रेन शुक्रवार को रद्द कर दी गयी थी, जिस वजह से यह शनिवार को न तो भागलपुर आयेगी और न यहां से जायेगी. छह घंटे तक फिर महाजाम, आज इंजीनियरिंग के छात्र करेंगे […]

विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर से चलकर आनंद विहार को जाने वाली गरीब रथ शनिवार को रद्द रहेगी. दरअसल, आनंद विहार में ही यह ट्रेन शुक्रवार को रद्द कर दी गयी थी, जिस वजह से यह शनिवार को न तो भागलपुर आयेगी और न यहां से जायेगी.
छह घंटे तक फिर महाजाम, आज इंजीनियरिंग के छात्र करेंगे जाम
सबौर : सबौर जीरोमाइल से शंकरपुर तक तकरीबन 6 घंटा तक एनएच पर महाजाम लगा रहा. ट्रकों की लंबी कतारें लगी रही. जाम में फंसे वाहनों को 10 किमी की दूरी तय करने में सुबह से शाम हो गयी. ट्रकों व स्कूल की भी लंबी कतार लगी थी. दिन के तकरीबन 10 बजे से शाम चार बजे छह घंटा तक जाम लगा रहा. सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन जहां के तहां खड़े रहे. रानी तालाब व इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में वाहनों के फंसने के कारण पूरे दिन एनएच की स्थिति नारकीय बनी रही.
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र करेंगे प्रदर्शन : एनएच 80 की रोड के बिगड़े हालात के विरोध में इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट शनिवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे. स्टूडेंट की ओर से शुक्रवार देर रात तक बैनर-पोस्टर तैयार कर रहा. सुबह आठ बजे कॉलेज के सामने रोड जाम करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन