जीरोमाइल पुलिस पर सरपंच ने लगाया आरोप

सबौर: बरारी पंचायत के सरपंच रविकांत ने जीरोमाइल पुलिस पर बिना जांच किये मुद्दालय बनाने का आरोप लगाया है. सरपंच ने उच्चधिकारियों को आवेदन देकर जांच करने मांग की है. बरारी ग्राम कचहरी में तिलकामांझी आनंदगढ़ कॉलोनी की रेणु कुमारी ने बरारी पंचायत अंतर्गत एनएच 80 पर अपने घर में हाउसिंग बोर्ड बरारी के प्रवीण […]
सबौर: बरारी पंचायत के सरपंच रविकांत ने जीरोमाइल पुलिस पर बिना जांच किये मुद्दालय बनाने का आरोप लगाया है. सरपंच ने उच्चधिकारियों को आवेदन देकर जांच करने मांग की है.
बरारी ग्राम कचहरी में तिलकामांझी आनंदगढ़ कॉलोनी की रेणु कुमारी ने बरारी पंचायत अंतर्गत एनएच 80 पर अपने घर में हाउसिंग बोर्ड बरारी के प्रवीण कुमार को किराये पर दिया था.
कुछ दिनों से वह न तो किराया देते हैं और न ही घर ही खाली करते हैं. इसको लेकर ग्राम कचहरी में मामला दर्ज कराया. सरपंच रविकांत ने प्रवीण के नहीं आने पर घर पर सूचना चिपकाया कि उपस्थित नहीं होने की स्थिति में एक पक्षीय फैसला दिया जायेगा. प्रवीण ने जीरो माइल थाना में रेणु कुमारी और सरपंच रविकांत के विरूद्ध आवेदन दिया. थाना में कांड संख्या 20/14 के तहत मामला दर्ज हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




