ePaper

ये हैं नगर निगम की सड़कें, गड्डे पत्थरों के बीच चलने को हैं मजबूर

Updated at : 23 May 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
ये हैं नगर निगम की सड़कें, गड्डे पत्थरों के बीच चलने को हैं मजबूर

भागलपुर : सड़कों की स्थिति सुधारने के नगर निगम के लाख दावों के बावजूद ज्यादातर वार्डों की सड़कों में गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं. शहर की वीआइपी सड़कों में शामिल खंजरपुर, डीआइजी आवास एवं डीएम आवास के सामने तुलसीनगर की रोड हैं. उसमें इतने अधिक गड्ढे हैं कि इस सड़क से गुजर रहे लोगों के […]

विज्ञापन
भागलपुर : सड़कों की स्थिति सुधारने के नगर निगम के लाख दावों के बावजूद ज्यादातर वार्डों की सड़कों में गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं. शहर की वीआइपी सड़कों में शामिल खंजरपुर, डीआइजी आवास एवं डीएम आवास के सामने तुलसीनगर की रोड हैं. उसमें इतने अधिक गड्ढे हैं कि इस सड़क से गुजर रहे लोगों के पेट में हिचकोलों से दर्द होने लगता है.
पहले कब बना, नगर निगम को मालूम तक नहीं
दूसरे विभागों की सड़कों का बनना, टूटना और फिर बनने का सिलसिला जारी है मगर, नगर निगम की सड़क एक बार बन जाये, तो इसका दोबारा बनना तो भूल ही जाइए. खंजरपुर, डीआइजी आवास एवं डीएम आवास के सामने तुलसीनगर की रोड का भी कुछ यही हाल है. नगर निगम तक को मालूम नहीं है कि पिछली बार कब सड़क बनी थी. अनुमान के तौर पर लोगों में से कोई 10 साल, तो किसी ने 15 साल पूर्व सड़क बनने की बात बताती.
विसर्जन शोभा यात्रा के दिनों में याद आती सड़क
खंजरपुर रोड मुसहरी घाट तक को जाती है. इस मार्ग की याद तभी आती है, जब साल में एक-दो बार विसर्जन शोभा यात्रा निकलती है. तब नगर निगम को ध्यान दिलाया जाता है.घूरनपीर बाबा चौक से तिलकामांझी मार्ग का सर्विस रोड जो सैंडिस कंपाउंड के ठीक सामने से खंजरपुर को जाती है, वह काफी जर्जर है. इस मार्ग पर डीआइजी का आवास है. वे भी जब अपने आवास से निकलते हैं तो उन्हें खराब सड़क मिलती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन