तिलक समारोह से लौट रहे तीन बच्चों को हाइवा ने रौंदा, दो मरे
Updated at : 11 May 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदवाट चौक पर गुरुवार तड़के 3.30 बजे एक अनियंत्रित हाइवा ने तिलक समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों को कुचल दिया. घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक के नाम गुरुदेव उम्र 12 वर्ष और प्यारेलाल उम्र 17 वर्ष है. […]
विज्ञापन
भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदवाट चौक पर गुरुवार तड़के 3.30 बजे एक अनियंत्रित हाइवा ने तिलक समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों को कुचल दिया. घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी.
मृतक के नाम गुरुदेव उम्र 12 वर्ष और प्यारेलाल उम्र 17 वर्ष है. जबकि तीसरा सूरज उम्र 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. सूरज का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. हादसे के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गयी. मृतकों में एक की हल्की सांसें चल रही थीं. उसे ऑटो पर बिठाकर परिवार के लोग मायागंज अस्पताल की ओर भागे. लेकिन ट्रकों की लंबी कतार के कारण ऑटो आगे नहीं बढ़ पाया. इस वजह से प्यारेलाल की भी मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




