जर्जर तार, पोल व ट्रांसफॉर्मर बदलें

Published at :17 Jun 2017 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
जर्जर तार, पोल व ट्रांसफॉर्मर बदलें

सुलतानगंज: एसडीओ रोशन कुशवाहा ने बीडीओ विशाल आनंद व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार के साथ शुक्रवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने सीढ़ी घाट, जहाज घाट, कृष्णगढ़ चौक, सरकारी धर्मशाला, कांवरिया पथ आदि का अवलोकन किया. उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से काम में तेजी लाते हुए जर्जर तार, पोल व […]

विज्ञापन
सुलतानगंज: एसडीओ रोशन कुशवाहा ने बीडीओ विशाल आनंद व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार के साथ शुक्रवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने सीढ़ी घाट, जहाज घाट, कृष्णगढ़ चौक, सरकारी धर्मशाला, कांवरिया पथ आदि का अवलोकन किया. उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से काम में तेजी लाते हुए जर्जर तार, पोल व खराब ट्रांसफॉर्मर को अविलंब बदलने को कहा. बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है. सामान आते ही कार्य पूरा करा लिया जायेगा.
नियंत्रण कक्ष का लिया जायजा : एसडीओ ने कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया. कृष्णगढ़ चौक के समीप बजरंगबली प्रतिमा को बगल के किसी मंदिर में मंगलवार तक स्थापित करने की बात कही. एसडीओ ने कहा कि मेला पूर्व सभी तैयारी हर हाल में पूरी कर ली जायेगी.
नाले के अंदर दुकान लगायें : दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि नाले के अंदर ही अपनी दुकान लगायें. बाहर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. सभी सरकारी धर्मशालाओं का रंग-रोगन युद्धस्तर पर किया जा रहा है. नियंत्रण कक्ष को बेहतर बनाने के लिए कार्य किये जा रहे है.
कांवरिया पथ से अतिक्रमण हटाने का निर्देश : कच्चा कांवरिया पथ से जल्द अतिक्रमण हटाने नहीं तो कार्रवाई की चेतावनी दी. एसडीओ ने कहा कि 30 जून तक हर हाल में सभी कार्य पूरा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन