नगर सरकार से महिलाओं को विकास की है उम्मीद

Published at :17 Jun 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
नगर सरकार से महिलाओं को विकास की है उम्मीद

कहलगांव . इस बार कहलगांव नगर की सरकार आधी आबादी के हाथों है. अध्यक्ष बबीता देवी व उपाध्यक्ष नूतन देवी ने सत्ता संभाल ली है. दोनों पदों पर नपं के इतिहास में पहली बार आधी आबादी का कब्जा हुआ है. नगरवासियों खासकर महिलाओं को इनसे काफी उम्मीदें हैं. आगामी वर्षों के लिए अध्यक्ष द्वारा जारी […]

विज्ञापन
कहलगांव . इस बार कहलगांव नगर की सरकार आधी आबादी के हाथों है. अध्यक्ष बबीता देवी व उपाध्यक्ष नूतन देवी ने सत्ता संभाल ली है. दोनों पदों पर नपं के इतिहास में पहली बार आधी आबादी का कब्जा हुआ है. नगरवासियों खासकर महिलाओं को इनसे काफी उम्मीदें हैं.

आगामी वर्षों के लिए अध्यक्ष द्वारा जारी 12 सूत्री एजेंडे पर प्रस्तुत है महिलाओं की प्रतिक्रिया: माउंट हिलेरियस स्कूल की डायरेक्टर सह समाजसेवी मौसमी राज कहती हैं हमें खुशी मिली की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर पहली बार महिलाएं आसीन हुई हैं. स्वाभाविक हैं इससे हमारी अपेक्षाएं भी प्रबल हुई हैं.अध्यक्ष के एजेंडे में नगर की सबसे जटिल समस्या पेयजल को रखा है. लेकिन इसे प्राथमिकता सूची में पांचवें स्थान पर नहीं सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए था. मछुआरों की बस्ती कागजी टोला की समाजसेवी फेकिया देवी कहती है हमें तो विश्वास है नगर की सरकार महिलाओं से जुडी समस्याओं के निदान लिए अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य करेगी.

गृहिणी सरिता साह कहती हैं हमें पूरा विश्वास है कि नगर की महिला सरकार आने वाले वर्षों में नगर की सूरत बदलेंगी. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही जुझारू हैं. इन्होंने अपने एजेंडे में नगर की सभी प्रमुख समस्याओं को रखा है. प्राथमिकता का क्रम कोई मायने नहीं रखता.
गृहिणी अनुराधा देवी कहती हैं अब नगर में विकास की ही बात होगी. अरसे से पेयजल संकट और बजबजाती गंदगी से जूझ रहा है यह शहर. आधी आबादी को पहली बार अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन