बैंक के लिए ग्राहकों की संतुष्टि ही सबकुछ है

Published at :17 Jun 2017 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक के लिए ग्राहकों की संतुष्टि ही सबकुछ है

भागलपुर : एसबीआइ के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, भागलपुर में सम्मान समाराेह में पटना के महाप्रबंधक अभिजीत दत्ता ने कहा कि बैंकों के लिए इस समय ग्राहकों की संतुष्टि ही सबकुछ है. महाप्रबंधक श्री दत्ता सितारों का सम्मान समारोह में पहुंचे थे. उन्होंने क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के अंतर्गत सभी चयनित शाखा प्रबंधकों सहित कर्मचारियों को उत्कृष्ट […]

विज्ञापन
भागलपुर : एसबीआइ के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, भागलपुर में सम्मान समाराेह में पटना के महाप्रबंधक अभिजीत दत्ता ने कहा कि बैंकों के लिए इस समय ग्राहकों की संतुष्टि ही सबकुछ है. महाप्रबंधक श्री दत्ता सितारों का सम्मान समारोह में पहुंचे थे. उन्होंने क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के अंतर्गत सभी चयनित शाखा प्रबंधकों सहित कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य एवं कार्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं मोमेंटे देकर सम्मानित किया.

सम्मान समारोह में महाप्रबंधक ने कहा कि शाखा प्रबंधकों के योगदान से ही एनपीए कम किया जा सकता है. इसके लिए उन्हें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने आठ जुलाई को आयोजित होनेवाले लोक अदालत की तैयारी करने को कहा. उप महाप्रबंधक विनोद कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के कार्यों की सराहना की.

क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार ने भी अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की. उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि आपके सहयोग से ही क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय अपना टारगेट पूरा कर सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन