bhagalpur news. खेलो इंडिया ... 10 सफाइकर्मियों के दल का 24 घंटे रहेगा तैनात

Updated at : 25 Apr 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. खेलो इंडिया ...  10 सफाइकर्मियों के दल का 24 घंटे रहेगा तैनात

सैंडिंस कांपाउंड में चार मई को तीरंदाजी व बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज होगा. इसकी तैयारी जोरों पर है

विज्ञापन

भागलपुर सैंडिंस कांपाउंड में चार मई को तीरंदाजी व बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज होगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. विभिन्न विभागों की तरह नगर निगम को भी आयोजन की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसके तहत निगम ने क्यूआरटी तैयार की है, जिसमें 10 सफाइकर्मियों को शामिल किया है. यह दल आयोजन पूरी होने तक कैंप करेगा और दिन में तीन बार सफाई कार्य करेगी. वहीं, रूट का भी निर्धारण किया गया है. स्टेशन चौक से कचहरी चौक और सैंडिस कंपाउंड तक दिन में दो बार सफाई करायी जायेगी. इसके अलावा निगम वाटर स्प्रिंकल से छिड़काव करेगा. चूना-ब्लीचिंग का भी छिड़ाव कराया जायेगा. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त डॉ प्रीति ने गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी व कर्मियों को सैंडिस कंपाउंड में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. सैंडिस कंपाउंड की सफाई में जरूरत के अनुसार मजदूरों को लगाकर सफाई पूरा कराने को कहा. इस क्रम में नगर आयुक्त के साथ स्वच्छता प्रभारी अजय शर्मा व अन्य शामिल थे.

खिलाड़ियों के लिये बनेगा लॉकर

सैंडिंस कंपाउंड में खिलाड़ियों के लिये लॉकर बनेगा. यह जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गयी है. वहीं, इस विभाग से जेनसेट भी लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन