भागलपुर में प्रेम विवाह के बावजूद नवविवाहिता चढ़ गई दहेज की भेंट, सप्ताह भर बाद बनने वाली थी मां, पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jun 2023 3:23 AM
मृतका के मायके पक्ष के लोग पीरपैंती थाना पहुंचे. उन्होंने उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए किये जाने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पीरपैंती पुलिस हरकत में आयी. पुलिस ने शनिवार को ही काजल का शव लेकर अपने पैतृक घर पीरपैंती जा रहे साजन यादव को गिरफ्तार कर लिया.
बिहार: भागलपुर जिले के बरारी इलाके में किराये पर रहने वाले साजन यादव की पत्नी काजल यादव की मौत शनिवार को हो गयी थी. उक्त मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोग पहले पीरपैंती थाना पहुंचे. उन्होंने उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए किये जाने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पीरपैंती पुलिस हरकत में आयी. पुलिस ने शनिवार को ही काजल का शव लेकर अपने पैतृक घर पीरपैंती जा रहे साजन यादव को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि साजन यादव भागलपुर से गाड़ी में शव लादकर पीरपैंती जा रहा था. इसी बीच पुलिस ने उसे जिच्छो पोखर के पास से गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया. शव को तत्काल पीरपैंती पुलिस ने शनिवार को ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
वहीं घटना बरारी क्षेत्र का होने की वजह से पीरपैंती थाना पुलिस ने मामले में आवेदन के साथ मृतका के मायके पक्ष के लोगों को बरारी भेज दिया और गिरफ्तार किये गये आरोपित पति को भी बरारी पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने रविवार को आरोपित साजन यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार साजन यादव और काजल कुमारी दोनों ही गायकी करते थे. स्टेज शो के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम हुआ और दोनों ने बीते साल शादी कर ली थी. वे दोनों काम को लेकर बरारी में ही किराये पर रहते थे.
Also Read: मौसम की मार: भीषण गर्मी में धान का बिचड़ा डालने और उसे जिंदा रखने में किसानों की हिम्मत दे रही जवाब…
बताया जा रहा है कि काजल 9 माह की गर्भवती थी. लगभग एक सप्ताह बाद ही उसका प्रसव 26 जून को होनेवाला था. शनिवार को दिन में काजल की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे डाॅक्टर के पास ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. इस बात की सूचना उसके पति साजन ने काजल के माता-पिता को भी दी थी. माता-पिता के पहुंचने के बाद साजन और उसके घर वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










