ePaper

Indian Railways: इंटरसिटी एक्सप्रेस को वंदे भारत ट्रेन से बदला जाएगा, जानिए इस गाड़ी में क्या है खासियत

Updated at : 11 Sep 2022 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: इंटरसिटी एक्सप्रेस को वंदे भारत ट्रेन से बदला जाएगा, जानिए इस गाड़ी में क्या है खासियत

इंटरसिटी एक्सप्रेस को वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train)से बदलने की तैयारी है. आने वाले दिनों में इसका लाभ भागलपुर स्टेशन को भी मिल सकता है. बता दें कि कई इंटरसिटी भागलपुर से विभिन्न जगहों के लिए चलती है.

विज्ञापन

भागलपुर: अगर आप भी अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. रेलवे की तरफ से तकनीकी सुधार क‍िए जाने के बाद सेमी हाई स्‍पीड ट्रेनों पर काम क‍िया जा रहा है. सुव‍िधा बढ़ने से सफर के दौरान यात्र‍ियों को सहूल‍ियत रहती है और यात्री भी ट्रेन से सफर के प्रत‍ि ज्‍यादा आकर्ष‍ित रहते हैं. यात्र‍ियों की सहूल‍ियत को देखते हुए ही रेलवे की तरफ से न‍ियमों में भी बदलाव क‍िए जा रहे हैं.

वंदे भारत एक्‍सप्रेस से र‍िप्‍लेस करने की तैयारी

इस बार यात्र‍ियों की सुव‍िधा को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से बड़ा बदलाव करने की तैयारी चल रही है. दरअसल, हाल ही में रेलवे बोर्ड ने रात के सफर के न‍ियमों में बदलाव क‍िया था और अब इंटरसिटी एक्सप्रेस को वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train)से बदलने की तैयारी है. आने वाले दिनों में इसका लाभ भागलपुर स्टेशन को भी मिल सकता है. कई इंटरसिटी भागलपुर से विभिन्न जगहों के लिए चलती है. हालांकि, अभी पहले फेज में 27 रूट का चयन किया है. बता दें कि इन ट्रेनों में प्रत‍िद‍िन लाखों यात्री सफर करते हैं. इन यात्र‍ियों की सुव‍िधाओं को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे ट्रेनों को वंदे भारतएक्‍सप्रेस से रिप्लेस करने की तैयारी कर रहा है. इन ट्रेनों के के वंदे भारत से र‍िप्‍लेस होने पर यात्र‍ियों को सफर में पहले के मुकाबले कम समय लगेगा.

75 नयी वंदे भारत ट्रेन शुरू करने पर हो रहा कार्य

इस मामले को लेकर पूर्व रेलवे ने कहा आने वाले दिनों में इस ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगा, अगले एक साल में 75 नयी वंदे भारत ट्रेन शुरू करने पर काम तेजी से चल रहा है. इस फेज में चयनित रूट पर जब वंदे भारत ट्रेनें चलनी शुरू हो जायेगी, तो इसके बाद दूसरे कई रूटों का चयन कर ट्रेनों को चलाया जायेगा. चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टी में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण तेजी से चल रहा है.

कम समय में पटना पहुंचेगे यात्री 

पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि पहले की योजना के तहत गुरुवार को वंदे भारत का ट्रायल रेक सुबह 07.14 बजे चंडीगढ़ पहुंच गया है. परीक्षण-पूर्व गतिविधियों को शुरू करने के लिए रेक को स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया. उन्होंने बताया कि पूर्व रेलवे को वंदे भारत ट्रेनों के चलाने से संबंधित किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है, मगर आने वाले दिनों में इस ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन