ePaper

VIDEO: कोहरे की चादर में लिपटा भागलपुर, सड़क से लेकर पार्क तक में शिमला वाला नजारा देखिए

Updated at : 03 Jan 2024 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: कोहरे की चादर में लिपटा भागलपुर, सड़क से लेकर पार्क तक में शिमला वाला नजारा देखिए

Bihar Weather Report : बिहार में मौसम फिर एकबार करवट ले रहा है. भागलपुर में कोहरे की चादर ढकी दिख रही है. मंगलवार और बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहता है. देखिए किस तरह से मौसम का कहर शहर में दिख रहा है.

विज्ञापन

बिहार में ठंड बढ़ रही है. भागलपुर में कोहरे की चादर सुबह देर तक बिछी दिख रही है. पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट ली है. सड़कों पर सुबह वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है. भागलपुर के पार्कों में लोग सुबह टहलने जरूर निकल रहे हैं लेकिन कोहरे और कनकनी की वजह से पूरे शरीर को ढ़क कर वो बाहर निकल रहे हैं. जिले में शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है. लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं. सर्द पछिया हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भागलपुर जिले में शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है. लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं. सर्द पछिया हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं. दो दिन के दौरान सुबह का न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक कम हुआ है. मंगलवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री व तड़के सुबह न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया. जबकि सोमवार का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व रविवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था. हालांकि मंगलवार सुबह धुंध का कम असर था. धीरे-धीरे धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली. जैसे-जैसे शाम ढलने लगी, पछिया हवा चलने से ठंड का असर फिर से शुरू हो गया. बुधवार को भी दिन में घना कोहरा छाया रहा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन