ePaper

सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान के बदले रिश्वत मांगने में फंसे अंचल के लिपिक

Updated at : 05 May 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान के बदले रिश्वत मांगने में फंसे अंचल के लिपिक

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अफलातून खां से सेवानिवृत्ति लाभ के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में नौतन अंचल कार्यालय के लिपिक संजय कुमार पाण्डेय पर कार्रवाई की कार्रवाई के जद में आ गये है.

विज्ञापन

बेतिया. सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अफलातून खां से सेवानिवृत्ति लाभ के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में नौतन अंचल कार्यालय के लिपिक संजय कुमार पाण्डेय पर कार्रवाई की कार्रवाई के जद में आ गये है. जिला स्थापना शाखा के प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता अहमद अली अंसारी ने इस मामले में नौतन अंचल अधिकारी से कई बार तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा. दोबारा साक्ष्य सहित प्रतिवेदन की मांग की गई. 31 दिसंबर 024 को अंचल अधिकारी द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन में कई त्रुटियां पाई गईं. प्रतिवेदन में न तो कोई साक्ष्य संलग्न था, न ही अफलातून खां का आवेदन पत्र जो उन्होंने रिश्वत के आरोप के साथ दिया था. लिपिक संजय कुमार पाण्डेय का स्पष्टीकरण भी नहीं जोड़ा गया. जिला कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि संजय पाण्डेय से दो बार स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. अफलातून खां ने अपने आवेदन के साथ लेन-देन से जुड़े साक्ष्य भी दिए हैं.

जिला स्थापना उप समाहर्ता ने संदेह जताया है कि आरोपी कर्मी को बचाने की कोशिश हो रही है. सामान्य प्रशासन विभाग पटना ने समय सीमा में कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई का निर्देश है. अब अंचल अधिकारी से फिर से साक्ष्य सहित बिंदुवार प्रतिवेदन मांगा गया है. साथ ही यह भी पूछा गया है कि अफलातून खां को सेवानिवृत्ति के बाद किन-किन तिथियों को कौन-कौन से लाभ जैसे औपबंधिक उपदान, अव्यवहृत उपार्जित अवकाश, ग्रुप बीमा आदि का भुगतान किया गया. यह प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन