ePaper

ट्रेन से फिसल युवक गिरा दोनों पैर कटे, रेफर

Updated at : 31 Aug 2024 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से फिसल युवक गिरा दोनों पैर कटे, रेफर

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर -नरकटियागंज डाउन पैसेंजर से फिसल एक 35 वर्षीय युवक के दोनों पैर का निचला हिस्सा कट गया.

विज्ञापन

रामनगर. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर -नरकटियागंज डाउन पैसेंजर से फिसल एक 35 वर्षीय युवक के दोनों पैर का निचला हिस्सा कट गया. स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बेतिया रेफर किया गया. मिली जानकारी अनुसार अंगद चौधरी पिता नरेश चौधरी बगहा वार्ड 21 निवासी यात्रा के दौरान शनिवार की सुबह गोरखपुर- नरकटियागंज डाउन पैसेंजर से गिर गया. इसमें उसके दोनों पैर के टखना के पास का हिस्सा कट गया. खून से लथपथ होकर उक्त युवक बेसुध होकर पड़ा रहा. अंधेरे के कारण पटरी पर पड़ा युवक वही गिरकर तड़पता रहा. सवेरा होने पर वहां मौजूद यात्रियों की जैसे ही नजर पड़ी. तुरंत स्टेशन अधीक्षक आदि पदाधिकारी को सूचित किया गया.फिर उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां मौजूद डॉ. ड़ीएस आर्या ने उसका प्राथमिक उपचार किया. बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बाद में उसे गोरखपुर रेफर होने की सूचना है. डॉ डीएस आर्या ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन