बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत, शव आते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत, शव आते ही मचा कोहराम

दुर्घटना में घायल दीपक राम की मौत रविवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

मैनाटांड़(बेतिया). मानपुर थाना क्षेत्र के डमरापुर गांव में दुर्घटना में घायल दीपक राम की मौत रविवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान हो गयी. डमरापुर निवासी छठू राम के पुत्र दीपक राम का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उसके पिता छठू राम, माता दया देवी, पत्नी, भाई संदीप राम, बहन नेहा कुमारी सहित परिवार जनों का रो-रो का बुरा हाल है. बिलख बिलख कर रो रहे परिजनों को मौजूद ग्रामीणों ने ढांढ़स बंधाया. 4 अप्रैल को डमरापुर के दीपक राम बाइक से समान खरीदारी करने के लिए बगल के बिरंची बाजार जा रहा था, जहां पिकअप से उसकी टक्कर हो गयी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे बेतिया इलाज के लिए गये, जहां से रेफर कर दिया. परिजनों उसे गोरखपुर ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन