ePaper

नीतीश शासन में हुआ महिलाओं का समग्र विकास : श्रवण कुमार

Updated at : 03 May 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश शासन में हुआ महिलाओं का समग्र विकास : श्रवण कुमार

प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यालय और कर्पूरी सभागार का उद्घाटन सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

विज्ञापन

सिकटा/मैनाटांड़. प्रखंड मुख्यालय स्थित सिकटा अंचल कार्यालय के सामने प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यालय और कर्पूरी सभागार का उद्घाटन सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उद्घाटन के बाद जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अनवर उर्फ मुन्ना ने मंत्री, सांसद, जिलाध्यक्ष और अन्य आगंतुकों को अंग वस्त्र टोपी, माला देकर सम्मानित किया. उधर सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को ही मैनाटांड़ पहुंचकर जदयू कार्यालय और प्रखंड कार्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके पूर्व मैनाटांड़ के पुरूषोत्तमपुर में सैकड़ों की संख्या में मौजूद एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. उसके बाद जूलूस की शक्ल में सैकड़ों गाड़ियां मैनाटांड़ पहुंचीं. जहां जदयू कार्यालय और बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन मंत्री ने किया. दोनों कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. हर वर्ग व समाज के लोगों का विकास हुआ है. मंत्री श्री कुमार ने कहा कि बीस सूत्री कार्यालय और कर्पूरी सभागार खुल जाने से लोगों का काम आसान हो जाएगा. नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं का समग्र विकास हुआ है. महिलाएं अब कुर्सी पर बैठने लगी हैं. महिलाओं का काम अधिकतर ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा ही होता है. जीविका के माध्यम से महिलाओं का विकास हो रहा है. महिलाएं स्वरोजगार कर स्वावलंबी बन रही हैं. वह अपने पैरों पर खड़ा होकर अपना और अपने परिवार का विकास कर रही हैं. सूबे में जितने भी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज है सभी में जीविका दीदी खाना बनाने का भी काम कर रही है. ताकि मरीजों को सही और पौष्टिक खाना मिल सके. इसके साथ ही मंत्री श्री कुमार ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को बताया जिससे गरीबों का नैतिक उत्थान हो रहा है. सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि सूबे के नीतीश सरकार के शासन काल में चौतरफा विकास हुआ है. विकास की गति काफी तेज हुई है. सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम हो रहा है, गरीब लाभान्वित हो रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न कुशवाहा ने की और संचालन उपाध्यक्ष मधुसूदन पटेल ने किया. कार्यक्रम को एमएलसी खालिद अनवर समेत कई अन्य ने संबोधित किया. मौके पर इरशाद आलम उर्फ मुन्ना, रबनवाज,धनेश पटेल, ई रमेश प्रसाद, नेहा सैफी, मुकेश पटेल, आलोक कुमार, मदन पटेल, मनोज पटेल, पुण्यदेव राम, नंद किशोर पड़ित समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे. उधर मैनाटांड़ में कार्यक्रम का संचालन जदयू अध्यक्ष संजय पटेल ने किया. मौके पर सांसद सुनील कुमार, एमएलसी खालीद अनवर, मदन पटेल, ई रमेश प्रसाद, नेहा नेसार सैफी, बीडीओ दीपक राम, सीओ आशीष आनंद, थानाध्यक्ष राणा प्रसाद, धनेश पटेल जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, शिवेंद्र कुमार शिबू , प्रभु कुशवाहा राजेश पटेल, नरेंद्र प्रसाद,अमरेश पटेल, प्रदीप पटेल, जावेद अख्तर अंसारी, शाबिर उर्फ मुन्ना, जवाहर पटेल, धनंजय कुमार त्रिपाठी, लक्ष्मी कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन