संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, शव गायब, परिजन फरार

थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में एक महिला की मौत संदिग्ध स्थिति में होने की खबर है.
योगापट्टी. थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में एक महिला की मौत संदिग्ध स्थिति में होने की खबर है. घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने थाना को दी. इसके बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घटना में मृत महिला के शव की खोजबीन में जुटी है.
जानकारी के अनुसार चौमुखा गांव निवासी लक्ष्मी यादव की 32 वर्षीय पत्नी सोनी देवी की मौत संदिग्ध स्थिति में होने की खबर पुलिस को ग्रामीणों ने दी है. घटना की जानकारी के बाद थाना की पुलिस चौमुखा गांव पहुंच मामले की जांच की. जांच में उक्त महिला सोनी देवी अपने घर में नहीं थी. साथ ही उसके पति लक्ष्मी यादव सहित घर वाले भी घर छोड़ फरार पाए गए. महिला आठ वर्ष पहले चौमुखा गांव के लक्ष्मी यादव के साथ लुधियाना से भागकर चौमुखा गांव आई और उससे शादी कर रहने लगी. ग्रामीणों के अनुसार रविवार की देर शाम परिवारिक कलह के कारण महिला आत्म हत्या कर ली. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस से यह आरोप लगाया है कि महिला के घर वाले उसकी शव को गायब कर दिए. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. हालांकि थानाध्यक्ष के फोन रिसीव नहीं करने से विशेष जानकारी नहीं मिल पायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




