ePaper

भूमि विवाद को लेकर रात में सोते समय महिला की गला दबाकर हत्या

Updated at : 07 May 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर रात में सोते समय महिला की गला दबाकर हत्या

गोपालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनिया डीह गांव में भूमि विवाद में देर रात एक वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है.

विज्ञापन

सिकटा.गोपालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनिया डीह गांव में भूमि विवाद में देर रात एक वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. मृत महिला की पहचान पुरैनिया डीह के स्वर्गीय रामा भगत की पत्नी सुगिया देवी(70) के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला के पुत्र कैलाश राम ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सुगिया देवी व साहदेव राम के बीच वर्षों पहले से घड़ारी की करीब एक कठ्ठा तेरह धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसे लेकर सोमवार को सुबह में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था. पुलिस के जाने के बाद फिर दोनों पक्ष जमकर मारपीट कर लिए. इसमें एक तरफ से साहदेव राम (55) व उनका पुत्र संतोष कुमार (25) और दूसरे पक्ष के किशोर राम जख्मी हो गये. साहदेव राम व संतोष कुमार को इलाज के लिए सिकटा सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेतिया रेफर कर दिया. उधर दूसरे पक्ष के जख्मी का इलाज भी बेतिया चल रहा है. मामला एक कठ्ठा तेरह धुर जमीन का है. मृत महिला के पुत्र ने बताया कि सोमवार की सुबह इनके विपक्षियों ने उनके नाद खूंटा पर अपना मवेशी बांध दिये. इसका विरोध करने पर मारपीट किये. इसमें उनका भाई किशोर जख्मी हो गया. वहीं रात में उनकी मां उसी भूमि पर बने घर में सोयी हुई थी. जिसे गला दबाकर जान से मार दिया गया. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि इस घटना में अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्यवाई की जाएगी. इधर, हत्या के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन