महिला दारोगा का बाल पकड़ कर घसीटा, तीन गिरफ्तार

Published by :SATISH KUMAR
Published at :29 Apr 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
महिला दारोगा का बाल पकड़ कर घसीटा, तीन गिरफ्तार

शिकारपुर थाने के डीके शिकारपुर गांव में घरेलू विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया.

विज्ञापन

नरकटियागंज (पचं) . शिकारपुर थाने के डीके शिकारपुर गांव में घरेलू विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. हमले में शिकारपुर थाने की एसआइ मुन्नी देवी आंशिक रूप से घायल हो गयी हैं. इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों की पहचान डीके शिकारपुर गांव निवासी मोहम्मद मोमताज की पत्नी नूरसलमा खातून, बेटी मेहनाज खातून और बेटा शमशाद आलम के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि डीके शिकारपुर की मुर्शिदा खातून के छोटे बेटे मोहम्मद आफताब के घर सोमवार को आंधी-पानी में आंगन में लगा बल्ब फ्यूज हो गया. आफताब ने बल्ब लगाने के लिए अपनी मां मुर्शिदा से सीढ़ी मांगी, तो उसने मना कर दी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी. बहस बढ़ते-बढ़ते गाली गलौज और मारपीट में तब्दील हो गयी. इसके बाद मुर्शिदा खातून ने 112 नंबर पर डायल कर शिकायत की. 112 टीम में शामिल एसआइ मुन्नी देवी सदल बल पहुंचीं. झगड़ा छुड़ाने का प्रयास करने लगीं. इसी दौरान मेहनाज खातून ने एसआइ का बाल पकड़ कर नीचे झुका दिया. मारपीट करने लगी. यह देख वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी बीच बचाव करने लगीं. तभी मेहनाज की मां और भाई ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया. सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने आरोपी मां बेटी और बेटा तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे. घायल एसआइ को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया. अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हल्की चोट थी. इलाज के बाद उन्हें भेज दिया गया है. कोट- महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट, पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक महिला, उसकी एक बेटी और एक बेटा को गिरफ्तार किया गया है. महिला एसआइ मुन्नी देवी के आवेदन पर एफआइआर दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जयप्रकाश सिंह, एसडीपीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन