सलेमपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

शिकारपुर थाना क्षत्र के सलेमपुर में एक महिला की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी.
नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षत्र के सलेमपुर में एक महिला की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. महिला की पहचान सलेमपुर वार्ड नं 11 निवासी अनिता देवी (28) वर्ष के रूप में की गयी है. घटना नरकटियागंज-रामनगर रेलखंड में सलेमपुर गांव के समीप रविवार रात की बतायी जा रही है. शिकारपुर पुलिस ने अनिता के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया और परिजनों को सौंप दिया है. मृतका के पति सुदर्शन राउत ने बताया कि उसकी पत्नी को मिर्गी की बीमारी थी. रात में शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गई. उस दौरान उसका शव मिला. ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई थी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अब तक मामले में कार्यवाई के लिए उसके परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










