Bettiah : महिला को सांप ने काटा, रेफर

स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलही गांव के सरेह में एक विषैले सांप ने महिला को काट लिया.
मैनाटाड़. स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलही गांव के सरेह में एक विषैले सांप में महिला को काट लिया. जिससे महिला घायल हो गयी. आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां पर इलाज करने के बाद उसे रेफर कर दिया गया. सर्पदंश से घायल महिला सुखलही निवासी रमेश साह की पत्नी किरण देवी बतायी जाती है. मिली जानकारी को अनुसार शनिवार के शाम को किरण देवी घास काटने सरेह में गयी थी. इसी दौरान उसे विषैले सांप ने काट लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गणेश
गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










