संजीव हत्याकांड में पत्नी से पूछताछ, बसंतपुर से एक गिरफ्तार

कार्यपालक सहायक हत्याकांड मामले में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गयी है. पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर साठी थाना के बसंतपुर गांव निवासी मोगल मुखिया को गिरफ्तार किया है.
नरकटियागंज. कार्यपालक सहायक हत्याकांड मामले में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गयी है. पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर साठी थाना के बसंतपुर गांव निवासी मोगल मुखिया को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या मामले में संजीव की पत्नी निशा वर्णवाल को भी हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार वर्णवाल की हत्या मामले में चाकूबाजी करने वाले मोगल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि पुलिस को शुरू से ही हत्या का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था. पुलिस वरीय अधिकारी के निर्देश के आलोक में तकनीकी आधार पर जांच कर रही थी. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में संजीव की पत्नी निशा वर्णवाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गयी है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




