Video: पहले ATM को गैस कटर से काटा, फिर... मिनटों में SBI के दो एटीएम से लाखों रुपये उड़ा ले गए चोर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Dec 2025 11:52 AM

विज्ञापन

गैस कटर से ATM काटकर लाखों रुपये उड़ा ले गए चोर

Bihar Crime: बेतिया में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अब चोरों ने दुकानों और घरों के बाद एटीएम को निशाना बनाते हुए एक ही रात में दो एसबीआई एटीएम काटकर लाखों रुपये की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. पहले दुकानों, मकानों और बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं. लेकिन, अब चोरों ने एटीएम को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. गुरुवार रात चोरों ने जिले के दो अलग-अलग इलाकों में एसबीआई के एटीएम काटकर लाखों रुपये उड़ा ले गए.

गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटा

पहली घटना नगर थाना क्षेत्र की है. यहां आलोक भारती स्कूल के पास स्थित एसबीआई एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया. देर रात गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटा गया और उसमें रखी नकदी लेकर चोर फरार हो गए. दूसरी वारदात नौतन थाना क्षेत्र के गहीरी इलाके में हुई, जहां एसबीआई का एक और एटीएम इसी तरह काट दिया गया.

दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोर आराम से मौके से फरार हो गए. इससे जिले में पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गश्ती ठीक होती तो इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देना आसान नहीं होता.

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना और नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. एटीएम के आसपास जांच-पड़ताल की गई और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस ने एटीएम के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

पुलिस का क्या है कहना?

एक ही रात में दो एटीएम से लाखों की चोरी होने के बाद लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखी जा रही है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ाने का दावा किया है.

Also Read: Encounter In Bihar: सारण में दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, डॉक्टर किडनैपिंग केस में ताबड़तोड़ एक्शन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन