गौनाहा पिपरिया गुमटी के पास ट्रेन से कटकर हुई अज्ञात युवक की मौत

गौनाहा-नरकटियागंज रेलखंड के पिपरिया रेलवे गुमटी के पास 05527 अप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत शनिवार की सुबह हो गई.
गौनाहा. गौनाहा-नरकटियागंज रेलखंड के पिपरिया रेलवे गुमटी के पास 05527 अप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत शनिवार की सुबह हो गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे गुमटी का फाटक खुला था. उक्त युवक इसी बीच रेल ट्रैक पार कर निकलना चाहा, तभी ट्रेन के चपेट में आ गया. जिससे उसका सर कटकर धड़ से अलग हो गया. शव वहां घंटों पड़ा रहा. स्थानीय लोगों ने गौनाहा थाना को इसकी सूचना दी. गौनाहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार व एसआई सुदामा कुमार, आलोक कुमार वहां दलबल के साथ पहुंचे. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं पुलिस द्वारा नरकटियागंज जीआरपीएफ तथा गौनाहा स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी गई है तथा रेल प्रशासन से लिखित लेकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है. वही शव को पोस्टमार्टम के उपरांत 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा जाएगा. थानाध्यक्ष ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो सकी हैं. मृत युवक ब्लू रंग का कच्छा व जींस पहना था तथा शरीर पर सफेद शर्ट था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










