आग से दो जल घर जले, लाखों की संपत्ति हुई खाक

अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढढ़वा पंचायत के भरतापट्टी गांव के वार्ड नंबर 4 में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये.
योगापट्टी. अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढढ़वा पंचायत के भरतापट्टी गांव के वार्ड नंबर 4 में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. इस आग लगी में घर में रखे सारी सामग्री जल कर राख हो गई. जब तक घर वाले व ग्रामीण कुछ समझ पाए तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार बता दें कि इस अगलगी की घटना में किशोरी पटेल व संजय पटेल दोनों का घर जलकर राख हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची नवलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों का सहयोग किया. मौके पर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि आज कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन आग लगी कि घटना के कारण घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, फर्नीचर सब कुछ जलकर राख हो गया है. प्रभारी अंचलाधिकारी ए नागमा तबम्मसुब ने बताया कि घर जलने की सूचना प्राप्त हुई है. जांच का रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा से मिलने वाली सहायता जल्द ही मुहैया कराई जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




