इजरायल मियां अपहरण मामले में दो गिरफ्तार, अपहृत का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

Published by :SATISH KUMAR
Published at :30 Apr 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
इजरायल मियां अपहरण मामले में दो गिरफ्तार, अपहृत का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

एक सप्ताह बाद भी इजरायल का कहीं अता पता नहीं मिल सका है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के बेलबनिया गांव निवासी इजरायल मिया अपहरण मामले में भले ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी इजरायल का कहीं अता पता नहीं मिल सका है. इजराइल मियां (57) वर्ष के अपहरण की घटना को एक स्पताह गुजर गया, लेकिन पुलिस उसको अबतक तलाश नहीं कर सकी है. जिसके वजह से अधेड़ के परिवार के लोग काफी चिंतित हैं. अधेड़ की पतोहु गुलशन खातून ने बताया कि अपहरण होने के बाद शिकारपुर थाने में 23 अप्रेल 2025 को एफआइआर दर्ज करा दी गई है. पुलिस ने आश्वाशन दिया था कि बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा. लेकिन एक सप्ताह गुजर गया, अबतक कोई सुराग नहीं मिला है. जिसके वजह से घर के सभी लोग काफी चिंतित हैं.एफआईआर में उसने बताया है कि इजराइल मियां घर से लापता हैं. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. एफआईआर में गुलशन खातून ने आशंका जताई है कि गांव के ही सलाउद्दीन मियां और अलाउद्दीन मियां के घरवालों ने उनके ससुर का अपहरण किया है. एफआईआर में ढेड़ी मियां, अलाउद्दीन मियां और महमद्दीन मियां को आरोपित किया गया है. ——– दो हुए गिरफ्तार अपहरण की गुत्थी नही सुलझी इजरायल मिया अपहरण मामले में एफआइआर दर्ज बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढेड़ी मियां और अलाउद्दीन मियां को 23 अप्रैल को ही हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को अपहरण मामले में संलिप्त पाया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने दोनों को जेल भेजते वक्त बताया कि अधेड़ की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा. लेकिन अबतक इजरायल मियां का नहीं मिलना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन