एंबुलेंस कर्मी के हड़ताल पर चले जाने मरीजों को रेफर के बाद हो रही परेशानी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 5:43 PM

विज्ञापन

बिहार एंबुलेंस कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते चार सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है.

विज्ञापन

बगहा. बिहार एंबुलेंस कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते चार सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है. जिससे अस्पताल से रेफर इमरजेंसी मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है. हालांकि इस परिस्थितियों में अस्पताल प्रबंधन मरीज को हर संभव स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए प्रयासरत हैं. बावजूद गंभीर मरीजों का समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं रहने से उन्हें बाध्य होकर जीएमसीएच बेतिया रेफर किया जा रहा है. वही अस्पताल प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक तौर पर एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है. बता दें कि अब तक लगभग 10 मरीजों को नि:शुल्क सेवा दी जा चुकी है. जबकि अन्य मरीजों को रेफर करने पर अपनी जेब से भुगतान करने की मजबूरी बनी हुई है. बता दें कि अनुमंडलीय अस्पताल में जैन प्लस के द्वारा एंबुलेंस सुविधा दी जाती है. अस्पताल में कुल 5 एंबुलेंस और शव वाहन एंबुलेंस है. आठ चालक और 8 ईएमटी कार्यरत हैं. एंबुलेंस चालकों की मांग है कि श्रम अधिनियम एकता 8 घंटे की ड्यूटी, कम से कम प्रतिदिन 536 रुपये का भुगतान, 60 साल का रिटायरमेंट दिया जाए आदि शामिल है. एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं. अभी समस्या का कब तक निदान होगा कहना कठिन हैं. वही दूसरी ओर मरीज व उनके परिजन परेशान हैं. बुधवार को भैरोगंज थाना के नड्डा गांव निवासी यशवंत कुमार की 23 वर्षीय पत्नी नंदनी कुमारी को परिजन प्रसव के लिए लाए. खून कमी व अन्य परेशानी को देखते हुए उसे चिकित्सक ने रेफर करने की बात कही. परिजन एंबुलेंस के लिए परेशान नजर आए. हड़ताल से लगातार विशेष समस्याएं मरीजों के सामने आ रही है. इस बाबत अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि एंबुलेंस कर्मी द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया है. इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था किया गया है. गंभीर व जटिल मरीजों के लिए नि:शुल्क व्यवस्था दी जा रही है. इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य समिति को भी जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन