ePaper

जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को भालू का हुआ दीदार, पर्यटक हुए गदगद

Updated at : 05 May 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को भालू का हुआ दीदार, पर्यटक हुए गदगद

बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर में स्थित इकलौता इको टूरिज्म पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी ख्याति तेजी से बटोर रहा है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर में स्थित इकलौता इको टूरिज्म पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी ख्याति तेजी से बटोर रहा है. वीटीआर की नैसर्गिक और भौगोलिक सुंदरता और जंगली जानवरों का दीदार की लालसा लिए दुनिया भर से लोग वीटीआर पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में उत्तर-प्रदेश के देवरिया जिला से पहुंचे पर्यटकों को सोमवार की सुबह जंगल सफारी के दौरान नजदीक से भालू का दीदार करने का मौका मिला. जिसे देखकर पर्यटक काफी रोमांचित व गदगद हो गए. उत्तर-प्रदेश के देवरिया जिला से आए पर्यटक आदित्य सिंह, प्रगति कुमारी, कुमारी तुलसी, नितेश ने बताया कि हम लोग पहली बार देवरिया जिला से वीटीआर भ्रमण पर आए हैं और पहले ही सफारी के दौरान भालू का दीदार काफी नजदीक से करने को मिला. जिससे हम काफी प्रसन्न और रोमांचित हुए हैं. पहले केवल हम लोग नाम ही सुना करते थे. लेकिन नजदीक से वन्यजीवों को देखकर हमें एक अलग ही अनुभूति प्राप्त हो रही है. हालांकि हमें मोर, हिरण, सांप आदि को भी देखने का मौका मिला. परंतु भालू का दिखना काफी रोमांचकारी रहा. मौका मिला तो फिर हम और भी मित्र तथा परिवार के साथ वीटीआर भ्रमण पर आएंगे. इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि वीटीआर भ्रमण पर आए पर्यटक संतुष्ट हो. ताकि वीटीआर का छवि विश्व पटल पर तेजी से ऊभरे. इस दिशा में वन प्रशासन लगातार प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन