नरकटियागंज में मूसलाधार बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, बीडीओ और सीओ आवास हुआ जलमग्न

बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने जहां शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. वहीं ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है.
नरकटियागंज . बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने जहां शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. वहीं ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है. नगर के कई वार्डों में जहां जल जमाव की समस्या पहले की तरह बनी हुई है, वही कीचड़ भरे रास्तों से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. तेज बारिश के कारण बीडीओ व सीओ आवास में पानी भर गया. गुरुवार की सुबह पंप सेट के माध्यम से बीडीओ आवास से पानी निकाला गया. वहीं जर्जर भवन में रातभर पानी टपकने के कारण बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सुधांशु शेखर समेत अन्य लोगो को रतजग्गा करना पड़ा. बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि बारिश अधिक होने से क्वार्टर में पानी भर गया. रसोई घर से लेकर बेड रूम तक पानी भर गया. सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि जर्जर भवन से रात भर पानी टपकता रहा, इससे जाग कर रात गुजारनी पड़ी. जंक्शन पर ध्वस्त हुआ नवनिर्मित प्लेटफार्म, रेल ट्रैक जलमग्न बारिश के कारण जगह-जगह जहां जल जमाव हुआ. वहीं रेलवे जंक्शन पर नवनिर्मित रेल ट्रैक जलमग्न हो गया. तेज बारिश के कारण निर्माणाधीन प्लेटफार्म करीब दस फीट तक ध्वस्त हो गया है. हालांकि इस संदर्भ में रेलवे के स्थानीय अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार करते रहे. लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लेटफार्म का कार्य चल रहा है जिसमे गुणवत्ता नाम की कोई चीज नही है. यही कारण है कि प्लेट फार्म बनने के साथ ही ध्वस्त हो गया है. बता दें कि जंक्शन के उत्तरी छोर पर नये प्लेटफार्म और रेल ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन बारिश ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की ही पोल खेल कर रख दी है. कृषि बाजार रोड व शिवगंज की स्थिति बनी नारकीय बारिश होने से सबसे अधिक परेशानी कृषि बाजार रोड से आने जाने वाले लोगो को हो रही है. एक तो कृषि बाजार रोड को दोनो ओर से अतिक्रमण कर सरकारी सड़क पर ही मकान बना दिया गया है उपर से जल जमाव व कीचड़ से स्थिति नारकीय बनी हुई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कुछ नही होता. न तो अतिक्रमण हटवाया जा रहा है और न ही सड़क की मरम्मति करायी जा रही है. बरसात होने पर तो स्थिति और गंभीर हो जाती है. कोट कृषि बाजार रोड के बारे में जानकारी मिली है इस संदर्भ में नगर परिषद प्रशासन को निर्देश दिया जा रहा है. सूर्य प्रकाश गुप्ता एसडीएम आंधी-पानी आने से आमजनों को काफी नुकसान, खेत में गिरे पौधे बैरिया. क्षेत्र के विभिन्न जगहों में बुधवार के रात्रि अचानक आंधी तथा पानी आने से काफी क्षति हुई है. इससे आम जनों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. वहीं धान तथा मक्का के बढ़े हुए पौधे आंधी आने से खेत में गिर गए हैं. जिससे धन तथा मक्का का काफी फसल नुकसान हो गया है तथा कई जगह तो पेड़ की डाली टूटकर घरों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है. वही तिरंगाही कतरहा गांव में ठनका गिरने से झगरु यादव की दो गाय और नमी महतो का एक बकरी मवेशी भी मर गए हैं. जबकि बगही बागमरपुर मे पेड़ पर ठनका गिरने से पेड़ का तना फट गया है. जिस पेड़ का ताना अली मियां के घर पर गिर गया है. इससे काफी नुकसान हुआ है. वही विश्वास सरैया में पेड़ गिरने से बिजली के हाईटेंशन तार टूट जाने से कई घंटे बिजली भी बाधित रही. वही किसान सुरेंद्र चौधरी, बृजेश कुशवाहा, भगराशन महतो आदि ने बताया कि समय पर पानी होना बहुत लाजिमी है, लेकिन आंधी आने से फसल का काफी नुकसान हुआ है. इससे किसान सहन नहीं कर सकता. किसान उधार लेकर खेती किया है, जो धान का तथा मक्का का फसल गिर जाने से वह फसल मर गया है जिससे किसान काफी परेशान हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




