ePaper

राशि उठाव कर गृह निर्माण नहीं करने वाले पर गिरेगी गाज: बीडीओ

Updated at : 29 Apr 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
राशि उठाव कर गृह निर्माण नहीं करने वाले पर गिरेगी गाज: बीडीओ

पीएम आवास की राशि उठाव कर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

नौतन. पीएम आवास की राशि उठाव कर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए सभी आवास सहायकों को सक्रिय रूप से काम करने की जरूरत है. इस काम में किसी प्रकार की कोताही नहीं चलेगी. यह बातें मंगलवार को बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने आवास सहायकों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहीं. बैठक में बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पहला किस्त उठाव कर घर बनाने वाले को द्वितीय किस्त तथा दूसरे किस्त उठाव कर कार्य कराने वाले लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि भेजी जाएगी. जो लाभुक पैसे का निकासी कर घर निर्माण कार्य शुरू नहीं किये है उनसे जबाब तलब किया जाएगा. बीडीओ ने साफ शब्दों में कहा कि आवास का लक्ष्य हरहाल में पूरा करना सहायकों का दायित्व है. इस काम में कहीं भी कोई शिकायत मिलीं तो संबंधित पंचायत के सहायक से जवाब तलब करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी. बैठक में पंचायतवार आवास की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली गई. मौके पर पर्यवेक्षक नवीन कुमार, कार्यपालक राजेश कुमार, कुंदन कुमार, लेखापाल राजकुमार, ग्रामीण आवास सहायक रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार, प्रकाश राम, गजेंद्र कुमार, प्रभाकर कुमार, आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन