ePaper

Bettaih : अबकी बार फरवरी में जिले से मैट्रिक और इंटर बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देंगे रिकॉर्ड 1.15 लाख परीक्षार्थी

Updated at : 18 Nov 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bettaih : अबकी बार फरवरी में जिले से मैट्रिक और इंटर बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देंगे रिकॉर्ड 1.15 लाख परीक्षार्थी

2026 की मैट्रिक और इंटर बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में जिला से रिकॉर्ड करीब 1.15 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.

विज्ञापन

आज 18 नवंबर को अंतिम दिन तक रिकॉर्ड 65598 विद्यार्थियों ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए भरा अपना अपना फॉर्म, शाम 4.30 बजे तक साइट नहीं खुलने से ज्ञात नहीं हो सका है इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन वाले कुल 49,733 विद्यार्थियो का अंतिम आंकड़ा, विलंब शुल्क के साथ तीसरी बार विस्तारित तिथि को गिने चुने विद्यार्थी ही परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पहुंचे स्कूल, बेतिया . अबकी बार फरवरी में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में पश्चिम चंपारण नया रिकॉर्ड कायम करेगा. समग्र शिक्षा संभाग की डीपीओ सह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी गार्गी कुमारी ने बताया कि वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में जिला से रिकॉर्ड करीब 1.15 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. मंगलवार 18 नवंबर को अंतिम दिन तक मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कुल 66050 छात्र छात्राओं में से रिकॉर्ड 65598 विद्यार्थियों ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए अपना अपना परीक्षा फॉर्म भर दिया है. जिलाभर के कुल 336 स्कूलों में मात्र 452 परीक्षार्थी ही फॉर्म भरने से चूक गए हैं.प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गार्गी ने बताया कि शाम 4.30 बजे तक बिहार बोर्ड का साइट नहीं खुलने से इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए निबंधित कुल 49733 छात्र छात्राओं में से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वालों की संख्या ज्ञात नहीं हो सकी है.प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राप्त टेलीफोनिक जानकारी के अनुसार एक फीसदी से भी कम विद्यार्थी किसी कारण बाद परीक्षा फॉर्म भरने अपने स्कूल नहीं पहुंच पाएं हैं.उन्होंने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति प्रशासन द्वारा मैट्रिक और इंटर बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन वाले मैट्रिक 66050 और इंटर के लिए कुल 49733 परीक्षार्थियों अर्थात कुल 1,15783 विद्यार्थियो में प्रत्येक के लिए मात्र 150 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए तीसरी बार अवधि विस्तारित करते हुए 18 नवंबर 2025 तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गईं थी. प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गार्गी ने बताया कि विलंब शुल्क के साथ तीसरी बार विस्तारित तिथि तक में कुछेक गिने चुने विद्यार्थी ही परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अपने स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं.यहां उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 की फरवरी में सम्पन्न बोर्ड परीक्षा में मैट्रिक मात्र 52,777 और इंटरमीडिएट के 40910 विद्यार्थी ही विगत बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन