ePaper

दुकान के गोदाम में सांप को देख में मची अफरा-तफरी,सांप का हुआ रेस्क्यू

Updated at : 25 Apr 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान के गोदाम में सांप को देख में मची अफरा-तफरी,सांप का हुआ रेस्क्यू

व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में मौसम के बदलाव के साथ गर्मी की तपिश से व्याकुल हो वन्यजीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीव जंतुओं के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में मौसम के बदलाव के साथ गर्मी की तपिश से व्याकुल हो वन्यजीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीव जंतुओं के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिसमें सबसे ज्यादा सरीसृप प्रजातियों के जीवों के निकलने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो चला है. इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के टंकी बाजार किराना दुकान व्यवसाई अरविंद जायसवाल के किराना दुकान के गोदाम में वन क्षेत्र से भटक कर एक वन सुन्दरी सांप जा घुसा.जिसे देख दुकानदार व ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई. जिसकी सूचना तत्काल किराना व्यवसाई के द्वारा वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई. सूचना पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन के नेतृत्व में वन कर्मियों धर्मेंद्र कुमार,मणि भूषण कुमार, सुनील कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया. घटनास्थल पर पहुंच कई घंटों के मशक्कत के बाद लगभग 6 फुट लंबा वन सुन्दरी सांप का रेस्क्यू करने में सफलता पाई. रेस्क्यू के उपरांत वन सुन्दरी सांप को चुलभट्टा के वन परिसर के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया.रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि एक वन सुन्दरी सांप को टंकी बाजार से सफल रेस्क्यू किया गया है.गर्मी के कारण वन्य जीव सहित सांप प्रजाति के जीव वन क्षेत्र से भटककर रिहायशी क्षेत्र की ओर कभी-कभी अपना रुख कर लेता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन