जिला प्रदर्शनी के हर एक टीएलएम प्रदर्श का उद्देश्य एवं उपयोग अतुलनीय:डीइओ

जिला स्तरीय टीएलएम मेला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को कुमारबाग के डाइट सभागार में संपन्न हुआ.
बेतिया. जिला स्तरीय टीएलएम मेला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को कुमारबाग के डाइट सभागार में संपन्न हुआ.जिला के सभी प्रखंडों में अव्वल आए कुल 55 प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस मेला में भाग लिया. उनके द्वारा पर्यावरण विज्ञान अंग्रेजी उर्दू गणित एवं हिंदी विषय पर टीएलएम सामग्री का प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने प्रदर्शनी के अनेक स्टॉल को देखने के बाद कहा कि आज की प्रदर्शनी देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि हमारे जिला के शिक्षक शिक्षिकाओं में प्रतिभा और योग्यता की कोई कमी नहीं है. हर एक टीएलएम प्रदर्श का उद्देश्य एवं उपयोग अतुलनीय है. आप सबके द्वारा विद्यालय में अध्यापन कार्य को सरल बनाने के लिए अपने आसपास के व्यावहारिक सामग्रियों को इकट्ठा कर शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण कर बच्चों को उसके माध्यम से पठन पाठन कराया जाना बेहद उपयोगी है. डीईओ श्री सिंह द्वारा बताया गया कि वैसे शिक्षक जो अपने विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों के लिए ऐसी सामग्रियों का निर्माण कार्य बच्चों को सरल रूप से पढ़ने का कार्य करते हैं वह एक आदर्श शिक्षक है उनका सम्मान होना चाहिए. इससे पूर्व आयोजन की व्यवस्थापक एवं टीएलएम प्रभारी श्वेता श्रीवास्तव ने डीईओ का पुरजोर स्वागत किया. जिला शिक्षा कार्यालय में गुणवत्ता संभाग प्रभारी विकास कुमार जायसवाल द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को अपनी प्रस्तुतीकरण के लिए भरपूर सहयोग की भी सराहना की गई. एमआईएस संभाग के नोडल अधिकारी अरुण कुमार अकेला सह अपर जिला कार्यक्रम समन्वय द्वारा गंभीरता से सभी स्टॉल का बारीकी से अध्ययन किया गया. डाइट के व्याख्याता गण द्वारा अपना पूरा सहयोग प्रदान किया गया.
पांच सर्व श्रेष्ठ प्रदर्श को जिला स्तर पर किया गया पुरस्कृत विभिन्न प्रखंडों के शिक्षक शिक्षिकाओं और उनके टीएलएम प्रस्तुतीकरण के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.अंत में पांच प्रखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं को जिले में विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ चयन कर नामित किया गया. जिनमें चनपटिया से पर्यावरण विज्ञान में बुनियादी विद्यालय घोघा की सुश्री कविता, सिकटा से अंग्रेजी विषय में डॉली सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहरी, भितहा प्रखंड से उर्दू विषय में एहतेशाम आलम उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेडहा, बेतिया से गणित विषय में आदित्य कुमार प्राथमिक विद्यालय हरदिया पश्चिम योग पार्टी से हिंदी विषय में अंकिता कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगापट्टी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया. यहां उल्लेखनीय है कि सर्वश्रेष्ठ घोषित किए गए शिक्षकों को अपने टीएलएम सामग्री के साथ राज्य स्तरीय कार्यालय में अपना प्रदर्शन किया जाना है जिसकी तिथि अलग से प्राप्त होने पर उन्हें सूचित की जाएगी और उन्हें आने-जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




