ePaper

प्रेमी युगल को परिजनों ने पीट कर किया घायल, प्रेमिका रेफर

Updated at : 18 Mar 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल को परिजनों ने पीट कर किया घायल, प्रेमिका रेफर

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गयी.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गयी. जिसकी सूचना मिलने के बाद प्रेमिका के परिजन वहां पहुंचे और दोनों को जमकर पिटाई शुरू कर दिया. इसकी सूचना किसी ने थाने को दे दी. सूचना पर पहुंची भैरोगंज थाना की पुलिस ने घायल प्रेमिका व प्रेमी को रात में ही इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद प्रेमिका की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. बता दें कि घटना भैरोगंज थाने के एक गांव की है. बताया जाता है कि युवक युवती का घर आस-पास में ही है. जिससे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. सोमवार की रात युवती अपने प्रेमी व 20 वर्षीय ज्वाला कुमार के घर पहुंच गयी. जिसकी जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दिया. जिसकी सूचना मिलने पर भैरोगंज थानाध्यक्ष महेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके वारदात पर पहुंचे और मारपीट में घायल युवक-युवती को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया. जहां कार्यरत चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने दोनों का इलाज करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी युवती को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं ज्वाला का इलाज के बाद स्थिति सामान्य हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी युवती का फर्द बयान लिया गया है. जिसमें युवती ने अपने परिजन पर मारपीट करने का आरोप लगाई है. जिसके आधार पर मारपीट करने वाले दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन