ePaper

नशामुक्त- शिक्षायुक्त समाज का निर्माण ही यूवी आंबेडकर ज्ञान मंच का उद्देश्य : अध्यक्ष

Updated at : 06 May 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्त- शिक्षायुक्त समाज का निर्माण ही यूवी आंबेडकर ज्ञान मंच का उद्देश्य : अध्यक्ष

स्थानीय बालक मध्य विद्यालय परिसर में समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर यूवी आंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक संयोजक मोतीलाल प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

विज्ञापन

सिकटा. स्थानीय बालक मध्य विद्यालय परिसर में समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर यूवी आंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक संयोजक मोतीलाल प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मंच के संस्थापक मुनेश राम व केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशामुक्त- शिक्षायुक्त समाज का निर्माण ही हमारा मुख्य लक्ष्य है. इसके लिए हमें शोषित- पीड़ित, बहुजन समाज के अभिवंचित वर्ग के लोगों को बाल विवाह, दहेज, बाल मजदूरी नशामुक्ति के दुष्परिणामों से अवगत करा उन्हें सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करते हुए वाह्य आडंबर, अंधविश्वास पाखंड रहित बनाने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को जागरूक करना होगा.

सरपंच प्रतिनिधि बुनिलाल पासवान ने जाति, धर्म, संप्रदाय व दलगत भावना से ऊपर उठकर समाज के हितार्थ कार्य करने के लिए सामाजिक एकजुटता का आह्वान किया. वही, नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष ध्रुव बैठा ने मंच के कार्यक्रमों को लक्ष्य तक पहुंचाने व इसे जन-जन के आवाज बनाने की प्रतिबद्धता जताई. वही, सूर्य कुमार बैठा, धर्मवीर कुमार ने बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को जन-जन की आवाज बनाने के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया. वहीं, मंच के सदस्य चंदकिशोर पाल ने सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए बाबा साहेब के तृमंत्र शिक्षित बनों, संगठित हो और अपने अधिकारों के लिए संवैधानिक संघर्ष करो, को आत्मसात करने की जरूरत बताया. मौके पर एचएम जगन राम, लालबाबू पासवान, यादवलाल राम, अमरेश कुमार, संतोष राम, अवधेश राम, नारद महतो, किशोरी साह, सुरेश ठाकुर, बिरेंद्र राम, सोनेलाल पासवान, मो. हुसैन मियां, भीम पासवान, सूरज पासवान, रणविजय राज ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक एचएम मोतीलाल प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन सरपंच प्रतिनिधि बुनिलाल पासवान ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन