ePaper

शिक्षिका से 2.79 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 20 Mar 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षिका से 2.79 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

बिजनेस के नाम पर झांसा देकर नगर के भगवती नगर निवासी मंजरी पांडेय से दो लाख 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

बेतिया. बिजनेस के नाम पर झांसा देकर नगर के भगवती नगर निवासी मंजरी पांडेय से दो लाख 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मंजरी पांडेय पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में प्रखंड शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. मामले में शिक्षिका ने लखनऊ के चकमल्हौर ईदगाह रोड, नियर ओम महाकालेश्वर मंदिर निवासी ज्योतिषी पंकज गुप्ता के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि मंजरी पांडेय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन