सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर मुस्कुराते निकले छात्र, आसान थे प्रश्न

Published at :20 Feb 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर मुस्कुराते निकले छात्र, आसान थे प्रश्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई.

विज्ञापन

बेतिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई.परीक्षा में शामिल अनेक विद्यार्थियों ने बताया कि सहज विषय की परीक्षा में पूछे गए आसान सवालों से सभी प्रश्न समय रहते हल कर लिए गए. प्रायः सभी परीक्षार्थियों ने प्रश्नों का उत्तर सहजता के साथ दिया.अनेक परीक्षार्थियों ने बताया सामाजिक विज्ञान जैसे सहज विषय की परीक्षा को लेकर पहले से मन सहज था. परीक्षा के बाद वे खुशी-खुशी केंद्र से बाहर निकले. इस दौरान जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर शांति दिखी. मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को दोनों पालियों में कुल 51758 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमें 50953 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 805 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. पहली पाली में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कुल 25661 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी. जिसमें से 25242 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए.वहीं 419 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित थे. वहीं दूसरी पाली में कुल 26097 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी. जिसमें से 25711 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए व 386 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे. इधर शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था. जहां सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी. परीक्षा केंद्र के बाहर कोई भीड़ ना जमे इसके लिए एहतियात के तौर पर परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में धारा 144 लगाई गई थी. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पूर्व ही शुरू हो गया था. केंद्र में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी से उन्हें गुजारना पड़ता था. वहीं परीक्षा समिति द्वारा परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व प्रवेश करने के फरमान का असर परीक्षार्थियों पर साफ-साफ दिखाई पड़ रहा था. जिसके कारण परीक्षार्थी निर्धारित समय से पूर्व ही केंद्रों पर पहुंच रहे थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन