9वीं का छात्र का शव गंडक नदी से बरामद , हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
9वीं का छात्र का शव गंडक नदी से बरामद , हत्या की आशंका

नगर के वार्ड नंबर एक कालीघाट स्थित गंडक नदी से 9वीं के छात्र का शव शुक्रवार शाम बरामद किया गया.

विज्ञापन

बगहा . नगर के वार्ड नंबर एक कालीघाट स्थित गंडक नदी से 9वीं के छात्र का शव शुक्रवार शाम बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने सूचना पटखौली थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सूचना पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच की. उन्होंने थानाध्यक्ष अनीश कुमार त्वरित जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. छात्र की पहचान वार्ड नंबर एक मलकौली चौक निवासी राजेश पंडित के 14 वर्षीय पुत्र विवेक उर्फ गोलू के रूप में हुई है. राजेश पंडित ने बताया कि गोलू 12 मार्च को दोपहर से गायब था. रात में घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. 13 मार्च को पटखौली थाने में गायब होने की सूचना दी गई , लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बाद में सूचना मिली कि गोलू मंगलपुर निवासी नीरज के साथ 11 मार्च की शाम में दिखा था, इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन नीरज से कोई जानकारी नहीं मिल सकी. 14 मार्च को शाम चार बजे लोगों ने नदी में शव तैरते हुए देख बाहर निकाला और सूचना पटखौली थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है.कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि किसी ने गोलू की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया है. वहीं घटना को लेकर शनिवार सुबह मृतक के परिजनों ने मलकौली चौक के पास एनएच 727 को जाम कर दिया. परिजन मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग कर रहे थे एवं पुलिसिया कार्रवाई से नाराज थे. परिजनों ने करीब आधे घंटे तक एनएच 727 को जाम रखा.बाद में इसकी सूचना पर नगर सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, वार्ड पार्षद अबू लैस, बगहा दो सीओ निखिल कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, पटखौली प्रभारी अवनीश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर संजय पाठक सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे एवं परिजनों को समझ बूझकर अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन