ePaper

जहरीली दवा खाकर छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

Updated at : 08 Apr 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
जहरीली दवा खाकर छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

इंटरमीडिएट परीक्षा का बेहतर परिणाम नहीं मिलने के कारण एक छात्रा ने चूहे की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. इंटरमीडिएट परीक्षा का बेहतर परिणाम नहीं मिलने के कारण एक छात्रा ने चूहे की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है. हालांकि परिजन उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां जहां प्राथमिक उपचार किया गया. अस्पताल में मौजूद उसके परिजनों ने बताया कि छात्रा अंचला कुमारी (21) इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. लेकिन तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई. सूत्रों के अनुसार घर में बार-बार उसे बेहतर परिणाम नहीं मिलने की बात कही जा रही थी. इसी क्रम में छात्रा ने घर में रखे गए चूहे की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास की है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अबरार ने बताया कि उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. मरीज अब खतरा से बाहर है. फिलहाल कुछ समय अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन