सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

Published at :13 Feb 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

स्थानीय भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी गंडक बराज के अधिकारी व जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ गुरुवार को समन्वय स्थापित कर सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. स्थानीय भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी गंडक बराज के अधिकारी व जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ गुरुवार को समन्वय स्थापित कर सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. यह संयुक्त पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमावर्ती अपराधों और अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया. संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व गंडक बराज पर तैनात एसएसबी के सहायक कमांडेंट जयंता बोरा व नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर गणेश थापा द्वारा किया गया. इस दौरान एसएसबी तथा नेपाल एपीएफ के जवानों ने गंडक बराज पर पैदल मार्च करते हुए गश्ती अभियान चलाया. सीमा क्षेत्र से तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन व पड़ोसी देश के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन