राज्यकर्मी के रूप में फरवरी से ही नया वेतनमान प्राप्त करेंगे विशिष्ट बने नियोजित शिक्षक-शिक्षिका

Published at :14 Feb 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यकर्मी के रूप में फरवरी से ही नया वेतनमान प्राप्त करेंगे विशिष्ट बने नियोजित शिक्षक-शिक्षिका

विशिष्ट शिक्षक शिक्षिका नियुक्ति नियमावली के प्रावधानों के अनुसार सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होकर विशिष्ट बने नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं को वेतन संरक्षण का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

बेतिया. विशिष्ट शिक्षक शिक्षिका नियुक्ति नियमावली के प्रावधानों के अनुसार सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होकर विशिष्ट बने नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं को वेतन संरक्षण का लाभ मिलेगा. अर्थात किसी भी स्थिति में जनवरी 25 में प्राप्त वेतन से नया वेतनमान अधिक निर्धारित किया जाएगा. जिला शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के स्तर से शुक्रवार को जारी आदेश में जिला के सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी गण को निर्देशित किया गया है कि मानक अर्हता पूरी के विशिष्ट शिक्षक शिक्षिका के रूप में अपना योगदान कर चुके विभिन्न निकायों द्वारा नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन निर्धारण नए प्रारूप अर्थात वेतन संरक्षण के लिए सरकार द्वारा अधिसूचित प्रावधान का उल्लेख करते हुए किया जाना है. डीइओ श्री सिंह ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी को विभाग स्तर से आदेशित और जारी कुल 27 प्रविष्टियों वाले वेतन निर्धारण प्रपत्र को भी संलग्न किया गया है. ताकि फरवरी माह का वेतन राज्यकर्मी के तौर पर विशिष्ट शिक्षक शिक्षिका के तौर पर प्राप्त हो सके. यहां उल्लेखनीय है कि राज्यकर्मी के रूप में नया वेतन भुगतान प्राप्त करने के लिए अनेक अंचलों के शिक्षक शिक्षिका आंदोलित होने लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन